गरीबों की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता : निखिल धनराज

बेगूसराय : गरीबों की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता है। लोगों के काम के बाद उसके चेहरे पर खुशी देखकर मेरा भी मन खुश हो जाता है। तभी तो बरौनी हमारे दिल के करीब है। उक्त बातें बुधवार को बरौनी प्रखंड स्थित नीरज स्मृति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह सह विदाई समारोह में सहायक समाहर्ता सह बरौनी बीडीओ निखिल धनराज निप्पणीकर ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज हमें फº हो रहा है कि हम भले ही पैदा कर्नाटक में हुए, परंतु हमें सेवा करने का मौका बिहार में मिल रहा है। इसलिए हम अपने आप को कनार्टक के निवासी के साथ ही बिहारी मानते हैं। कहा, आपको ईश्वर ने एक विशेष कार्य के लिए भेजा है। इसलिए आपकी कोशिश यह होनी चाहिए कि कोई ऐसा गरीब आपके दरवाजे से नहीं लौटे, जिसको बहुत आवश्यकता हो।


बरौनी प्रखंड उप प्रमुख डॉ. रजनीश कुमार ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। बरौनी बीडीओ सुनील कुमार ने कहा कि उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला और कई नई चीजें यहां से सीखने को मिली। समारोह को सीओ सुजीत कुमार सुमन, शोभा रानी सिन्हा, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. सालिम खान, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, प्रधान सहायक उमेश प्रसाद, प्रखंड समन्वयक सुजीत कुमार आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बीसीओ पिटू कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, मुखिया रंजीत कुमार, खुर्शीद आलम, मनोज चौधरी, वीणा देवी, कार्यपालक सहायक सुमित कुमार, अनुराग कुमार, प्रभात कुमार, मुकेश कुमार सिंह, अरुण कुमार गांधी आदि मौजूद थे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने की। संचालन डॉ. कुंदन कुमार ने किया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार