विज्ञान मेला में मवि सरडीहा ने पाया पहला स्थान

सहरसा। प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुनियां में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान मेला मे संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दस संकुल के एक एक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान मेला मे भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता मे जमुनियां संकुल के मध्य विद्यालय सरडीहा की रूपम कुमारी, प्रयांशु कुमार एवं पलक कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही मध्य विद्यालय बधवा की दिव्या कुमारी, वर्षा कुमारी एवं आयुष कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। हरिवंश संकुल से मध्य विद्यालय हरिवंश के मो. फैज आलम, मो. दिलनवाज हुसैन एवं गौरव कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सभी छात्र-छात्राओ को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागी बच्चो ने कोरोना वायरस, जल संरक्षण आदि विषय पर अपनी प्रदर्शनी दी। इस अवसर पर बधवा के अजय कुमार झा, तिलाठी के समन्वयक नवीन कुमार यादव, भटपुरा के दिलीप पासवान, रामनगर के अरविन्द कुमार, जमुनियां की अनामिका कुमारी, कुमारी नीलू, अर्चना सिंह, सरफराज आलम, हरिवंश के अकबर आलम, सुनील कुमार सिंह, मध्य विद्यालय फकीरटोला के साजिद इकबाल, विशंभर कुमार, अशोक कुमार सिंह, सुशील कुमार, विवेक कुमार, अंकुश आनंद, अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

समर्पण दिवस पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार