जख्मी शंभु की मौत, एनएच 31 को किया जाम

खगड़िया। गोली से जख्मी बाबा टोला मोरकाही के शंभु यादव की बेगूसराय में उपचार के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा उक्त गांव के सामने बुधवार को एनएच 31 को जाम कर दिया गया। जाम कर रहे लोग घटना में शामिल फरार आरोपित की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे थे।

नगर थानाध्यक्ष अविनाशचंद्र व दारोगा पवन कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार उक्त कांड के फरार आरोपित लंबू यादव व गुंजन यादव को हसनपुर बहियार से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले के मुख्य आरोपित गौरव यादव को पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को रहीमपुर दियारा में सेना में बहाली को लेकर दौड़ने गया हीरा टोला के शैलेश यादव को अपराधियों ने मोबाइल नहीं देने पर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस आलोक में शैलेश के बयान पर भी मामला दर्ज किया गया था। उसी समय घर जा रहे शंभू यादव को भी अपराधी द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। शंभु को बेहतर उपचार हेतु पटना ले जाया गया जहां कई दिनों बेहोश रहने के बाद उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
टीईटी एसटीइटी शिक्षक संघ के अधिकारियों का हुआ चयन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार