समर्पण दिवस पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

सहरसा। समर्पण दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने अंतिम दिन बुधवार को पटोरी पंचायत में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी। मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी पंकज पाठक, सुबोध राय, विनोद वर्मा, प्रशांत सिंह, कलिकानंद सिंह, मनोरंजन कुमार चौधरी, रोशन सिंह, सिकंदर चौधरी, अरविद महाराज समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार