योगेन्द्र हत्याकांड में छह के विरुद्ध इश्तेहार जारी

आरा : भोजपुर जिला के सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार पर बीते 3 फरवरी को दिनदहाड़े किसान योगेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में छह नामजद अभियुक्तों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है। अदालत द्वारा जारी इश्तेहार शुक्रवार को अभियुक्तों के घर पर चस्पा किया जाएगा।

इश्तेहार के तामिला के बाद पुलिस कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में सहार के छोटकी खड़ाव गांव निवासी अशोक राय, भोला राय, सिकरहटा के सिकरौल निवासी कामता पांडेय, शैलेश पांडेय, दीपक पांडेय व चरपोखरी के कोयल निवासी लव कुमार के विरुद्ध इश्तेहार जारी किया गया है। इससे पूर्व सात फरवरी को गिरफ्तारी वारंट निर्गत हुआ था। गौरतलब हो कि मृतक के पुत्र संजय कुमार सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दीपक पांडेय समेत छह को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसमें अशोक राय व दीपक का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वांछित दीपक मारे गए पूर्व पैक्स अध्यक्ष नागेश पांडेय का चचेरा भाई बताया जाता है।
कोइलवर पुल का एक लेन चालू होगा अप्रैल तक : डीएम यह भी पढ़ें
-------
फतेहपुर बाजार में चाय पीते समय मारी गई थी गोली
मालूम हो कि एक फरवरी को सिकरौल गांव निवासी योगेन्द्र सिंह सामान खरीदने के लिए फतेहपुर बाजार पर गए हुए थे। जहां, पर एक दुकान पर चाय पीते समय ही अपाची बाइक से आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिग कर हत्या कर दी थी। मौके से तीन-चार खोखा भी मिला था। सिर समेत शरीर के अन्य भाग में गोली मारी गई थी। इधर, कांड में आरोपित सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। हालांकि, अभी तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। हत्याकांड को लेकर दो गुटों के बीच अंदर ही अंदर तनाव गहरा गया है। तनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। मृतक योगेंद्र सिंह (50 वर्ष) सिकरहटा थाना के सिकरौल गांव निवासी सिद्धेश्वर सिंह के पुत्र थे। तीन महीना पहले पैक्स अध्यक्ष नागेश उर्फ छोटकून पांडेय की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटे थे। पिछले साल के दिसंबर महीने में पैक्स चुनाव भी लड़े थे। लेकिन, सफलता नहीं मिल सकी थी।
-------
पहले से फरार चल रहे अशोक व दीपक
पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद के अनुसार दीपक पांडेय मूल रूप से तरारी के भकुरा का निवासी है। तड़का पर सिकरौल में रहता है। सहार के भी मर्डर केस में भी पुलिस को अशोक व दीपक की तलाश है। वारदात को पूर्व से चली आ रही शोध-प्रतिशोध की लड़ाई और पैक्स चुनाव संबंधी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार