लूटकांड का फरार आरोपित गिरफ्तार

पूर्णिया। केनगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे लूट काड के आरोपित को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मरंगा सहायक थानाक्षेत्र के लालगंज गाव निवासी मो. तोसीक है जिसे बनभाग पुल पर से बुधवार की शाम गिरफ्तार किया गया। बताया कि एक अक्टूबर 2010 को थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। तीन आरोपितों में से एक रौशन सोरेन को भी कुछ माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक और आरोपित मो. आलम उर्फ मुर्तुजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मंत्री से लेकर संतरी तक पीते हैं शराब : जीतन राम माझी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार