शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक आयोजित

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की हवेली खड़गपुर प्रखंड इकाई की प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उप संयोजक अमृत कुमार ने किया। समन्वय समिति के द्वारा राज्य स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार कई बिदुओं पर चर्चा की। जिसमें 15 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालने पर सहमति बनी। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों द्वारा 17 फरवरी को सभी विद्यालय में पठन-पाठन ठप करते हुए पूर्ण तालाबंदी कर हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य के सभी बीआरसी में 17 फरवरी से प्रत्येक दिन धरना के आयोजन किए जाने पर भी सहमति बनी। 15 फरवरी को बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की राज्य इकाई के निर्देशानुसार प्रखंड इकाई के द्वारा दिन के 3 बजे से प्रखंड संसाधन केंद्र हवेली खड़गपुर में शिक्षकों को एकत्रित होने एवं जुलूस में शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमसखी, शोभा कुमारी, अर्चना भारती, गुंजन कुमारी, कविता कुमारी, रामशरण आजाद, लक्ष्मण राम, नंदन आजाद, श्यामानंद सिंह, सरोजिनी कुमारी, उत्तम कुमार, विनय कुमार, मुकेश कुमार, अरविद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, विभूति कुमार, शबनम सुमन, विशाल आनंद, श्रवण कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार