अध्यक्ष ने किया भाजपा जिला संगठन का विस्तार

जमुई। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन का शुक्रवार को विस्तारीकरण कर दिया गया। जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन के लगभग दो माह बाद जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जिला संगठन को विस्तार दिया है।

विस्तारित जिला कमेटी में बरहट के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय एवं जमुई नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण को तरक्की दी गई है और दोनों के साथ ही सोनेलाल पासवान को जिला महामंत्री का जिम्मा दिया गया है। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता संतु यादव, बृजनंदन सिंह, दुर्गा प्रसाद केसरी, गौरीशंकर कुमार, विभा सिंह, विभा कुमारी, परमेश्वर यादव एवं परमानंद सिंह को दी गई है। कमलजीत सिंह, बीडी राम, मनोज पोद्दार, अजय पासवान, कंचन देवी, संगीता मिश्रा, विनीता गौरव, गायत्री कुमारी को मंत्री पद संभालने का जिम्मा दिया गया है। वहीं सिकंदर पटेल कोषाध्यक्ष होंगे। जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने बताया कि कार्यसमिति में कुल 91 सदस्य होंगे जिसमें झाझा विधायक डॉ. रविद्र कुमार यादव, पूर्व विधायक अजय प्रताप, राजकिशोर सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रकाश कुमार भगत, भास्कर सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, विवेक कुमार, महादेव मांझी का नाम शामिल है। उन्होंने नवमनोनीत संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई और शुभकामना भी दी है।
मोकामा ने जमुई को पराजित कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार