भाभी ने देवर पर फेका खौलता पानी, हालात गंभीर

खगड़िया। शहर से सटे कमलपुर मथुरापुर में शुक्रवार की सुबह एक भाभी ने देवर पर खौलता हुआ पानी फेक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जख्मी सुमित कुमार को उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी के अनुसार उसकी भाभी उषा देवी से कुछ विवाद हो रहा था कि वह गुस्से में खौलता हुआ पानी उसपर फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। समाचार लिखे जाने तक जख्मी का बयान पुलिस के समक्ष दर्ज नहीं हो पाया था।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार