जमीन का सर्वे अप्रैल-माह से करने की तैयारी

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में भूमि के सर्वे का काम अप्रैल-मई माह से शुरू होने वाला है। पहले कर्मियों व अफसरों को सर्वे कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से इसकी तैयारी चल रही है। हवाई सर्वेक्षण एजेंसी की तरफ से जमीन की मानचित्र उपलब्ध कराई गई थी। उस आधार पर पहले 13 जिलों में भूमि का सर्वे किया गया। लेकिन अब उसे बढ़ाकर 20 जिला कर दिया गया है। भूमि का सर्वेक्षण तेजी से पूरा कराने के लिए फिलहाल कर्मचारियों की कमी आड़े आ रही है। सरकार उस कमी को पहले दूर करने का प्रयास शुरू कर चुकी है। इसके लिए बड़ी संख्या में कर्मियों की बहाली की गई है। जिसमें विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी- 275, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो-550 ,विशेष सर्वेक्षण अमीन 4950, अमीन 550, लिपिक-विशेष सर्वेक्षण लिपिक 850, कार्यपालक सहायक 275, डाटा एंट्री ऑपरेटर 12 एवं आइटी ब्वाय के 275 पद यानी कुल 7437 पद सृजित किए गए हैं। इनमें से 6875 कर्मियों को नियोजित किया गया है। इनमें से 275 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी 550 कानून को एवं 550 लिपिकों के नियोजन की कार्यवाही अंतिम चरण में हैं। सीतामढ़ी समेत नालंदा, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, सुपौल, किशनगंज, बांका, पश्चिम चंपारण, जमुई, जहानाबाद, अरवल, शिवहर, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार एवं अररिया शामिल हैं।

नगर, डुमरा समेत सुरसंड व सोनबरसा में बाइक से गश्ती यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार