प्रखंड भाजपा कार्यकारिणी का गठन



रोहतास। प्रखंड भाजपा विधानसभा प्रभारी शरतचंद संतोष की देखरेख में शुक्रवार को प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसकी घोषणा मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय व विधानसभा प्रभारी ने संयुक्त रूप से की। जिसमें सोनू सिंह व उदय कुशवाहा को महामंत्री, दिनेश सिंह, रंग बहादुर सिंह, अरुण ओझा, डॉ. ओमप्रकाश साहू, छठी सिंह यादव व ललिता देवी को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, संतोष राजा, संजय सिंह, कामेश्वर यादव व शिव कुमारी को मंत्री, निरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष व मनोरंजन ओझा को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि संगठन मजबूती के लिए सभी वर्ग व पंचायत से कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है।
वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार