मुखिया व आरटीआइ कार्यकर्ता के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के देवीपुर चौक पर शुक्रवार की रात शाहपुर पंचायत के मुखिया राम प्रवेश राम एवं आरटीआइ कार्यकर्ता सिंहपुर निवासी संतोष पांडेय के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आरटीआइ से मांगे जाने को लेकर आरटीआइ कार्यकर्ता संतोष पांडेय और पंचायत मुखिया के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष कृपा शंकर शाह ने बताया कि आरटीआइ कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि पंचायत की विभिन्न योजनाओं की आरटीआइ से जानकारी मांगी थी। पीजीआरओ के माध्यम से जनहित में हो रही सात निश्चय योजना में लूट का पर्दाफाश किए थे। इसी क्रम में मुखिया अपने सहयोगियों के साथ उलझ गए और मारपीट करने लगे। वहीं, मुखिया ने आरोप लगाया है कि जाति सूचक शब्द से संबोधित कर अपमानित करते हुए मारपीट किया गया।
फोरलेन पर ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक व खलासी घायल यह भी पढ़ें
बताया जाता है कि सात निश्चय योजना के खाते से मुखिया द्वारा 20 लाख 90 हजार रुपये निकासी कर निजी खाते में एक वर्ष तक रखे जाने का मामला इनके द्वारा आरटीआइ से उजागर किया गया था। जिला जन शिकायत निवारण कोषांग में मामला ले जाने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुखिया पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर रुपये जमा करने के आदेश जिला पदाधिकारी ने दिए थे और मुखिया पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। मुखिया द्वारा राशि उक्त योजना के खाते में जमा भी किया गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार