15 सूत्री मांगों को ले जाप व रालोसपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

गोपालगंज : अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर शहर के अंबेडकर चौक पर शनिवार को जन अधिकार पार्टी व रालोसपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के दौरान जाप व रालोसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें हर मोर्चा पर फेल करार दिया। धरना की समाप्ति के बाद दोनों ही दलों के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिले तथा मांग पत्र सौंपा।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार चितित नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएए कानून को सरकार को वापस लेने की जरूरत है। उन्होंने शहर में अधूरे पड़े हाईवे निर्माण पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मनमर्जी के कारण लंबे समय से हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। धरना के दौरान रालोसपा के जिलाध्यक्ष अरविद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती हुई महंगाई को रोक पाने में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है। देश में बढ़ती महंगाई के कारण आम लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने राज्य सरकार से गन्ना किसानों के बकाए राशि के भुगतान का निर्देश चीनी मिलों को देने की मांग की। धरना को जाप के नेता बाबू हसन, नेयाज अहमद, चंदन शर्मा तथा विजय कुमार शाही सहित कई लोगों ने भी संबोधित किया।
शाकाहारी बन हिसा का मार्ग छोड़ने की अपील यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार