गर्म पानी से बालक झुलसा

लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चननियां गांव में शनिवार की रात गर्म पानी से शिवदानी यादव का चार वर्षीय पुत्र हर्ष राज झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चावल तैयार करने के लिए चूल्हे पर पानी गर्म किया जा रहा था। हर्ष राज ने चूल्हे पर गर्म हो रहे पानी के बर्तन को अपने शरीर पर गिरा लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार