पैक्स अध्यक्ष गोलीकांड में एक आरोपित गिरफ्तार

सुपौल । थाना क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत की पूर्व मुखिया गोलीकांड में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस बाबत एसडीपीओ विद्यासागर ने बताया कि बेचन यादव गोली कांड में गिरफ्तार नामजद चन्द्रकिशोर यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। यह राघोपुर पेट्रोल पंप लूटकांड में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चन्द्रकिशोर यादव को सूचना के आधार पर मझारी चौक के निकट से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य नामजद अभियुक्त को भी जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मौके पर एएसआइ रामराज सिंह मौजूद थे।
लीड.. अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ने की प्रवृति होना बड़ी बात : विजेन्द्र यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार