काली मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली कलश यात्रा

पूर्णिया। प्रखंड के दीवानगंज स्थित काली मंदिर के नौवें स्थापना दिवस को लेकर जिला पार्षद विवेका यादव व मुखिया प्रदीप साह के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 2501 कन्याओं व महिलाओं शामिल थीं।

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व कन्याएं नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। कलश विसर्जन कर मंत्रोच्चारण के साथ मा काली की पूजा अर्चना की गई तथा महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद अखंड होम व अखंड पाठ शुरू हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय खेमका, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंगद मंडल, जिला पार्षद विवेका यादव, मुखिया प्रदीप साह, सरपंच तारानंदन सिंह, पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव, मनोज यादव, रुपेश यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मोनू, उपमुखिया अनिल मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री के आगमन को ले राजद ने की बैठक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार