गुप्ताधाम जा रहा ट्रैक्टर पलट गया, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

गुप्ता धाम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर रविवार की देर शाम पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आनन-फानन में कुछ घायलों को चेनारी के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज कराया गया, जिसमें चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया।

कैमूर जिले के भगवानपुर निवासी राम कुमार चौबे ने बताया कि 30-35 की संख्या में पुरुष, महिला व बच्चे ट्रैक्टर पर सवार होकर गुप्ता धाम दर्शन पूजन को निकले थे। पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। चीख पुकार सुनकर अन्य दर्शनार्थियों ने आनन-फानन में अन्य श्रद्धालुओं की मदद से दूसरे ट्रैक्टर पर सभी घायलों को बैठाकर चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । घायल कैमूर जिले के चैनपुर निवासी प्रीति राज, दो वर्षीय वैजंती कुमारी, चैनपुर गांव निवासी रेनू देवी, किरण सिंह, जिले के अमाव गांव निवासी रेणु देवी, सिगुरा लालू पासवान, गढ़वा अक्षय पासवान, नैतिक पटेल, कैमूर जिले के मोकरी कुसुम देवी और कैमूर जिले के करमचट क्षेत्र के अमांव निवासी रीना देवी को अन्य श्रद्धालुओं और परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बैजंती कुमारी, प्रीति राज, किरण सिंह, कौशल्या देवी, रेनू देवी को सासाराम रेफर कर दिया गया है। सीओ रविद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर सभी मरीजों का हालचाल जाना। कुछ लोगों की हालत चिताजनक है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।
शिक्षकों की हड़ताल, 200 से अधिक स्कूलों में लटके ताले यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार