मारपीट और गोलीबारी का आरोपित गिरफ्तार

कुमहरुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। इसी मामले के आरोपित रामेश्वर यादव को पुलिस ने सोमवार को पुरानी बस स्टैंड रजौली से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपित रजौली आया हुआ है। सूचना के आलोक में एसआइ संजय कुमार सिन्हा को कार्रवाई का जिम्मा दिया। उन्होंने पुरानी बस स्टैंड से रामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब हो कि भूमि विवाद को ले 4 जनवरी की शाम जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चली थीं। किशोरी यादव और संजू देवी को गोली लगी थी। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे। 5 जनवरी को रजौली थाने में लिखित आवेदन देकर राजेश यादव ने गांव के ही 12 लोगों को नामजद किया था। अभी तक दो आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।
छह कार्टन शराब लदी कार जब्त, दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार