युवाओं के बल पर चल रहा है देश

खगड़िया। चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम बौरने पंचायत के मध्य विद्यालय रुपनी करुआ में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र खगड़िया के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक सागर महेश्वरी, बाल विवाह उन्मूलन पदाधिकारी रमेश चंद्र सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बाबूलाल शौर्य, बीएल यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के बीएल यादव व संचालन हरेंद्र प्रसाद ने की। इस मौके पर भाजपा के बाबूलाल शौर्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश युवाओं के बल पर ही चल रहा है। आज देश के युवा हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के लिए आगे बढ़ने का बेहतरीन प्लेटफार्म है। इस मौके पर भाजपा के जितेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार भारती, दयानंद मिश्र, रमेश चंद्र झा, पिकू तांती, नेहरू युवा केंद्र के आलोक कुमार आदि मौजूद थे।

ग्राम कचहरी न्यायिक व्यवस्था की पहली सीढ़ी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार