शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त

दाउदनगर नगर पुलिस में तरार गांव से शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज पप्पू कुमार तरार गांव का ही रहने वाला है। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर कमलेश राम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके पास 180 एमएल के 200 पीस क्रेजी रोमियो शराब बरामद करते हुए एक बाइक और 2200 रुपये जब्त किया गया है। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गिरफ्तार पप्पू के अलावे तरार गांव के ही राजन साह एवं महादेव साह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब बिकने की गुप्त सूचना पर पुलिस कहीं छापेमारी करने जा रही थी। इसी दौरान तरार में एक ही बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे,जिनमें से पप्पू कुमार को पकड़ लिया गया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विनोद प्रदेश महासचिव तो विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार