चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा युवक पहुंचा घर

संवाद सूत्र, गढ़पुरा (बेगूसराय) : चीन में बहुत ही जबरदस्त कोरोना बीमारी का वायरस फैला हुआ है। इससे भारत ही नहीं दुनिया के सभी देश इन दिनों इस वायरस से त्रस्त हैं। गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारसों पंचायत के वार्ड संख्या 10 कौड़ा गांव के राजेश्वर महतो का पुत्र रिकेश कुमार चीन के हुवेई मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। जो कोरोना बीमारी के कारण चीन से अपने देश लौट आया है। वह बुधवार के दिन अपने घर कौड़ा आया। उसके आते ही गांव में जितने भी प्रबुद्ध लोग हैं, सभी उसी के बारे में कानों कान बात कर रहे हैं। कोई खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहा है। यहां तक कि परिवार के लोग भी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि रिकेश कुमार के घर लौटने की जानकारी मिली है। उससे संपर्क कर सारी बातें की गई। छात्र ने बताया कि चीन से लौटने के बाद बैंगलुरु फ्लाइट से उतरा था। उसके साथ भारत के और भी लड़के चीन में मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। सभी एक साथ आए थे। उसके बाद बैंगलुरु में बड़ी गहनता के साथ कोरोना बीमारी के बारे में जांच-पड़ताल की गई, जिसमें रिकेश कुमार का रिपोर्ट नेगेटिव निकला है। बीडीओ ने यह भी बताया कि इस लड़के को संयमित रूप से अकेले रहने के लिए कहा गया है। कम से कम 20 से 25 दिन बाहरी वातावरण से उसे अलग रहना है।

कंपनी से लेन- देने के विवाद में ठीकेदार ने सुपरवाइजर को बनाया बंधक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार