तीन पंचायतों में मुखिया पद के लिए होगा उपचुनाव

संसू, नारदीगंज : नारदीगंज में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नामांकन लिए नामांकन लेने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन ने बताया कि प्रखंड के तीन पंचायतों में मुखिया पद पर उपचुनाव होना है। वहीं एक पचायत में पंच सदस्य पद के लिए उपचुनाव होगा। ओड़ों में मुखिया का पद अनुसूचित जाति महिला, कहुआरा में मुखिया पद अनारक्षित व हंडिया पंचायत में मुखिया पद अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं पेश पंचायत की वार्ड संख्या 3 में ग्राम कचहरी सदस्य पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। सभी पंचायतों की नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है। सहकारीता पदाधिकारी ओम प्रकाश को ओड़ो का सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया। सांख्यिकी पदाधिकारी दिनेश कुमार को कहुआरा पंचायत व पेश ग्राम कचहरी चुनाव के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया। कृषि पदाधिकारी अमरनाथ मिश्रा को हंडिया पंचायत का सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया। नाम निर्देशन 20 से 27 फरवरी तक प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में 11 बजे से 4 बजे शाम तक लिया जाएगा। 29 फरवरी को नामांकन की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 मार्च तय की गई है। मतदान 18 मार्च 2020 को 7 बजे सुबह से 4 बजे शाम तक होगा। मतगणना गांधी इंटर विद्यालय नवादा में 20 मार्च 2020 को किया जाएगा। प्रथम दिन एक भी अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया।

नशे की हालत में सदर पीएचसी प्रभारी गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार