रालोसपा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

सहरसा। जिले के रालोसपा कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व द्वारा विभिन्न पदों के लिए मनोनीत करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया तथा नए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

जिले के पार्टी नेता सुधीर खान को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष, शशांक सुमन विक्की को प्रदेश सचिव, कुंदन सिंह को युवा लोक समता का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंदन बागची के सहरसा स्थित आवास पर गुरूवार को नवमनोनीत प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और बधाई दी। जिले के पार्टी नेताओं ने इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंदन कुमार बागची के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन लोगों को प्रदेश और देश के संगठन में जो भागीदारी मिली है, इससे कोसी क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में प्रधान महासचिव गौरव सिंह जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन सिन्हा, पवन झा, किसान सेल के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव, व्यवसाय प्रकोष्ठ के वीरेंद्र पोद्दार, जिला के सचिव गणेश ठाकुर, विनोद कुमार मो. कमालउद्दीन, दिलखुश कुमार, अनिल गुप्ता, विजय दास आदि शामिल हैं।
बरियाही में राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार