कुल्हाड़ी से मारकर तीन महिलाओं को किया घायल

जमुई। झाझा थाना के बलियाडीह गांव में बकरी का बच्चा खेत में चले जाने से नाराज आधा दर्जन लोगों ने कुल्हाड़ी से मारकर एक परिवार की तीन महिलाओं को घायल कर दिया। गांव के टेकलाल यादव की पत्नी शांति देवी की बकरी का बच्चा निर्यत यादव के खेत में चला गया। इससे नाराज आरोपित ने कुल्हाड़ी से मारकर शांति देवी पर घायल कर दिया। मां को बचाने दौड़ी नीलम कुमारी एवं काजल कुमारी की भी आरोपित ने पिटाई कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद घायल तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। शांति देवी ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

नए डीटीओ ने किया पदभार ग्रहण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार