सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, कचरा उठाने का काम शुरू

गोपालगंज : सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी हड़ताल पर डटे सफाई कर्मियों का दूसरा गुट भी आखिरकार मान गया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीओ के चैंबर में एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल से वार्ता करने तथा उनके आश्वासन के बाद दूसरे गुट ने भी अपनी हड़ताल समाप्त कर दिया। दूसरे के गुट के हड़ताल समाप्त करने के साथ ही शहर में कूड़ा कचरा उठाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि बीस दिन तक सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में जगह-जगह कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। अगर रात तक कूड़ा कचरा नहीं उठाया जा सका तो शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन लोगों को जगह-जगह फैली गंदगी के बीच से होकर जलाभिषेक करने शिव मंदिरों में आना जाना पड़ेगा।


बताया जाता है कि नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव ने दैनिक सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने का निर्देश जारी किया था। इस निर्देश के बाद सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। हालांकि इस बीच मुख्य सचिव ने अपने आदेश को वापस ले लिया। लेकिन इसके बाद भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही। बाद में नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी से वार्ता के बाद हड़ताल के 17 वें दिन सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया। लेकिन सफाई कर्मियों का एक गुट हड़ताल पर डटा रहा। हड़ताल समाप्त करने के बाद सफाई कर्मी कूड़ा कचरा उठाने के लिए निकले। तभी दूसरे गुट ने उन पर हमला कर आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद कूड़ा कचरा उठाने का काम रोक दिया है। शहर की साफ सफाई की व्यवस्था लगातार ठप रहने से जगह जगह कूड़ा कचरा को ढेर लगा गया। इसी बीच गुरुवार को सदर एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल की पहल पर उनसे वार्ता करने के बाद दूसरे गुट ने भी अपनी हड़ताल समाप्त कर दिया। दूसरे गुट के भी काम पर वापस लौटने के बाद शहर में जगह जगह लगे कचरे को ढेर को उठाने का काम शुरू हो गया। हालांकि लगातार 20 दिन तक साफ सफाई का काम ठप रहने से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में कचरे का ढेर लगा हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद चरणबद्ध तरीके से कूड़ा कचरा उठाने का काम शुरू हो गया है। वहीं लोगों का कहना है कि अगर रात तक कूड़ा कचरा का ढेर नहीं उठाया गया तो उन्हें शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन गंदगी के बीच से होकर जलाभिषेक करने शिव मंदिर आना जाना पड़ेगा।
इनसेट
कूड़ा कचरा उठाने में आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता
स्कूलों में लटका रहा ताला, नियोजित शिक्षिकों की हड़ताल जारी यह भी पढ़ें
गोपालगंज : दूसरे गुट के हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर परिषद ने कूड़ा कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन श्हर में हर तरफ कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है। इस बीच शुक्रवार को महाशिवरात्रि को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कूड़ा कचरा उठाने के लिए आगे आ गए हैं। गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता राजू कुमार उर्फ पलटू कुमार के नेतृत्व में लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली मंगाकर सफाई मजदूरों की मदद से शहर के मौनिया चौक, पुरानी चौक आदि स्थान में जगह जगह लगे कचरे के ढेर को उठाया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार