सीएसपी संचालक से लूट का आरोपित रिकू यादव गिरफ्तार

बक्सर : लूट तथा डकैती मामले का आरोपित कुख्यात रिकू यादव को कोरानसराय पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। रिकू यादव पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पिछले 10 वर्षों से खाक छान रही थी। बताया जाता है कि बगेन गोला थाना क्षेत्र के खोचरियांव गांव निवासी रिकू यादव लूट और डकैती मामलों को सफलतापूर्वक अंजाम देने में जितना शातिर है, उससे अधिक वह पुलिस को चकमा देने में माना जाता है।

उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कोरानसराय थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने बताया कि पिछले अगस्त महीने में चौगाई के सीएसपी संचालक से हुई लूट का रिकू यादव मास्टरमाइंड है। उसी ने अपने साथियों के साथ सीएसपी संचालक से दो लाख 27 हजार रुपये लूट लिए थे। बताया जाता है कि रिकू के खिलाफ ब्रह्मपुर के अलावा शाहपुर, बिहिया, मुरार सहित अन्य थाना में संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। जिसमें शाहपुर में हुई स्वर्ण व्यवसायी के यहां भीषण डकैती में भी वह आरोपित है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को तड़के यह गुप्त सूचना प्राप्ति हुई कि रिकू यादव चौगाई मोड़ पर खड़ा है। सूचना के आलोक में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आखिरकार रिकू यादव पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस के उसके पास से न तो कोई हथियार बरामद हुआ न ही कोई गाड़ी। पुलिस पता लगाने के प्रयास में है कि इतना सुबह वह कहां से आया तथा कहां जाने की तैयारी में था। पुलिस की पूछताछ में बार-बार गुमराह करने का कोशिश कर रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा होगा।
पहले दिन बैरंग लौटे कैंसर की जांच कराने आए लोग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार