नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का हुआ गृह प्रवेश

संस., लखीसराय : स्थानीय बाइपास रोड स्थित नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश हुआ। इस दौरान हिदू रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले गोमाता को कार्यालय भवन में प्रवेश कराया गया। इसके बाद सत्यनारायण भगवान की पूजा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिला प्रभारी कृष्ण मोहन, जिलाध्यक्ष प्रो. देवानंद साहू, प्रदेश मंत्री पिकी कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष अमरजीत प्रजापति आदि मौजूद थे।

पटना की महारैली होगी ऐतिहासिक, कार्यकर्ता झोंके ताकत : जितेंद्र यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार