सुधीर बने सहकारिता संविधान बचाओ मोर्चा के पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, लखीसराय : सहकारिता संविधान बचाओ मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल किशोर सिंह एवं सचिव अनिल कुमार सिंह ने वलीपुर निवासी स्व. विश्वनाथ सिंह के पुत्र सुधीर कुमार को सहकारिता संविधान बचाओ मोर्चा का पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी लिखित सूचना पिपरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को दे दी गई है। सहकारिता संविधान बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष एवं सचिव ने सुधीर कुमार से पिपरिया में संगठन को मजबूत बनाकर किसान-मजदूरों के हित में काम करने की अपेक्षा की है। साथ ही सहकारिता विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज बुलंद करने को कहा है। सहकारिता संविधान बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ जिले के कई सहकारिता माफिया धान अधिप्राप्ति में घपला करने में लगे हुए हैं। जिले के सुखाड़ घोषित पंचायतों में भी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित कर कागज पर धान क्रय कर अधिप्राप्ति में घपला किया जा रहा है। इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करने को लेकर प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

प्रवीण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची लखीसराय यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार