विवाहिता ने फांसी लगा की खुदकशी

बेगूसराय : शुक्रवार की देर रात नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के शेखपुरा गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। खुदकशी की सूचना मिलते ही नावकोठी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एएसआइ महेश प्रसाद सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मृतका की पहचान शेखपुरा वार्ड संख्या 10 शिव प्रकाश सहनी की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय मुखिया की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने एक लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।

टैंकर पलटने से गैस का रिसाव, एनएच 31 पर घंटों आवागमन ठप यह भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की शादी नौ महीना पूर्व हिदू- रीति रिवाज के साथ हुई थी। मृतका के पड़ोसी नावकोठी उप प्रमुख अरविद सिंह ने बताया कि दोनों सास- बहू महाशिवरात्रि के अवसर पर मिलजुल कर श्रृंगार करते हुए हर्षोल्लास के साथ पूजा की तैयारी कर रही थी। पूर्व से सास- बहू में कोई शिकवा- शिकायत नहीं थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति शिव प्रकाश सहनी तीन माह पूर्व मजदूरी करने हरियाणा के करनाल गए थे। घटना के संबंध में मृतका की सास रेखा देवी ने बताया कि वो मोबाइल पर लगातार किसी से बातचीत करते रहती थी। घटना के दिन भी किसी से बात करने के बाद उसने घर में बंद होकर फांसी लगा ली। स्थानीय मुखिया विजय पासवान ने मृतका के मायके भागलपुर जिला के बीहपुर थाना क्षेत्र के ओलियाबाद निवासी मां सुनीता देवी को उक्त घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने नावकोठी थाना में मामला दर्ज कराते हुए अपने दामाद शिव प्रकाश सहनी सहित उसके माता- पिता, बहन तथा भाई को नामजद आरोपित बनाया है। घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से ही लगातार मेरी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इससे पहले बेटी ने सूचना दी थी कि उसके ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज करते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार