वीडियो कॉन्फ्रेंस से नड्डा को सुना भाजपा कार्यकर्ताओं ने

अरवल : वैदिक रीति रिवाज के अनुसार शनिवार को भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसका उद्घाटन किया । इस समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद रामकृपाल यादव, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा तथा पूर्व विधायक चितरंजन कुमार उपस्थित थे। उद्घाटन के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए कार्य कर रही है। कौशल विकास योजना ,किसान सम्मान निधि योजना , उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अलावा अन्य योजनाओं की उपलब्धि गिनाई। इन योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। नड्डा ने कहा कि केंद्र की सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए तीन तलाक बिल लाकर सबल बनाने का कार्य किया है। एक भारत श्रेठ भारत के लिए सरकार कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं से समूह बनाकर जनता के बीच केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराने को कहा।

बेहतर कार्य करने वाले दो पुलिस पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत यह भी पढ़ें
- कार्यक्रम के संचालन को कार्यालय जरूरी --
पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के बाद सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य के 45 जगहों पर पार्टी कार्यालय की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को एक जगह बैठने की जरूरत होती है। कार्यालय होने से कार्यकर्ताओं को नई जोश तथा नई उम्मीद के साथ कार्य करने में सहूलियत होगी। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी सीडी शर्मा, जिलाध्यक्ष शंकर पासवान, हरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम विनय शर्मा,राम सुंदर शर्मा, ज्योति रंजन कुमार, राधा कांत शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री नंदकिशोर यादव, वेंकटेश शर्मा, नागेंद्र तिवारी, अश्वत्थामा शर्मा, शंकर सिंह, श्रीकांत शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, अनिल दुबे, सुरेंद्र सिंह , प्रमिला सिन्हा , लाला साव, सुनीता सिन्हा ,नगर मंडल अध्यक्ष शंकर साहनी, करपी मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह,कलेर मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा,कुर्था मंडल अध्यक्ष राम आशीष दास,वंशी मंडल अध्यक्ष आमोद तिवारी, तेलपा मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष बालेश्वर शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता चंदन कुमार चंद्रवंशी, कन्हैया चंद्रवंशी बिपिन बिहारी मृत्युंजय यादव मनीष ब्रह्मर्षि ओम जयसवाल राहुल वत्स, प्रणव राय एवं सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार