लोजपा अध्यक्ष चिराग के आगमन की तैयारियां शुरू

बिहार भ्रमण पर निकले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान 28 फरवरी को नवादा आएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आगमन को ले आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। रविवार को तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक परिसदन में हुई। जिसमें आवश्यक रणनीति बनाई गई।

जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि तैयारियों को ले आयोजित बैठक में जिला कमेटि के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत सहित करने सहित अन्य जरूरी निर्देश दिए गए। आम लोगों से 28 फरवरी को टाउन हॉल में आने का न्यौता देने को कहा गया। बैठक में जिला प्रधान महासचिव सत्यप्रकास शर्मा, प्रदेश सचिव विकास कुमार राजा, जिला युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन कुमार पंकज, जिला कोषाध्यक्ष विकास कुमार, बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुलेखा कुमारी, जिला सचिव रंजीत कुमार, जिला महासचिव सौरव कुमार, मनीष कुमार, आइटी सेल जिलाध्यक्ष ऋतिक आर्या, उपाध्यक्ष राजबल्लभ पासवान, पप्पू कुमार उर्फ सालो सिंह, प्रभाकर मुन्ना, नवादा प्रखंड अध्यक्ष कमलेश पासवान, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष भरत सिंह, रोह अध्यक्ष बबलू, उपाध्यक्ष पवन सिंह, गोविदपुर अध्यक्ष चंद्रिका राम, किसान प्रखंड अध्यक्ष दिवेश सिंह, नरहट प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, सिरदला अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, मेसकौर अध्यक्ष शाहिद खान, रजौली अध्यक्ष सुरेश सिंह, हिसुआ अध्यक्ष संतोष सिंह, नारदीगंज अध्यक्ष अमित, सियाराम सिंह ,विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
क्रिकेट टूर्नामेंट में पब्लिक ने पुलिस को हराया यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार