फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया

थाना क्षेत्र के खनांव व ढ़ढनियां गांव में हत्या के मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। इसके बाद भी उनके आत्मसर्मपण नहीं करने पर पुलिस न्यायालय के आदेश से कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी। मिली जानकारी के अनुसार खनांव गांव निवासी शशि शेखर पांडेय की 21 अगस्त 2019 की साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोनू पांडेय व मनोज चौबे को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपित टहलू पांडेय ने न्यायालय में आत्म सर्मपण कर दिया था। लेकिन खनांव गांव निवासी प्राथमिकी अभियुक्त शैलेष दुबे अभी फरार है। कांड के अनुसंधान पदाधिकारी संजय कुमार ने न्यायालय के आदेश पर उसके घर रविवार की शाम इश्तेहार चस्पा किया। इसी क्रम में भगवानपुर थाना क्षेत्र के

बहुद्देशीय भवन में दिया जाएगा चयन पत्र यह भी पढ़ें
धरचोली निवासी विवाहिता ममता कुमारी की हत्या के मामले के ढढनिया गांव का नामजद अभियुक्त जीतन राम की मां कलावती को उसके इश्तेहार की प्रति प्राप्त कराई गई। इस मामले के अन्य प्राथमिकी अभियुक्त जमानत करा चुके है। सिर्फ जीतन राम फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश से इश्तेहार जारी किया गया था।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार