भाजपा चले बूथ की ओर अभियान का शुभारंभ

संवाद सूत्र, मुंगेर : Þभाजपा चले बूथ की ओरÞ अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। अभियान के तहत मतदान केंद्र संख्या एक मध्य विद्यालय परोड़ा में बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों की समस्या सुनी गई व बूथ कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुंगेर सदर प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष शभू सिंह ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन थे। अभियान दल में जिलाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी प्रणव यादव, जिलापरिषद के पूर्व अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू, जिला महामंत्री निशुतोष कुमार निशु, जिला मंत्री संतोष कुमार पोद्दार, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ज्योति सैनी, अरुण कुमार पोद्दार आदि उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने उपस्थित ग्रामीणों को आह्वान कर केंद्र प्रायोजित योजना और उसकी सफलता पर ध्यान आकृष्ट करवाया। पूर्व प्रत्याशी प्रणव यादव ने कहा कि मेरा इस गांव से गहरा लगाव है। मैं यहां अनेकों बार आकर यहां के समस्या से रुबरु हुआ हूं। आज ़गैरमुल्की ताकतें सीएए जैसे राष्ट्रीय रक्षा से जुड़े मसले पर आम मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उसका खामियाजा विपक्षी पार्टियों को भुगतना पड़ेगा। रविंद्र सिंह कल्लू ने कहा कि भाजपा काम में विश्वास रखती है। बात बनाने में नहीं। इसीलिए हमने जो कहा वो किया और आगे भी जो कहेंगे वो अवश्य करेंगे। इस अवसर पर रुदो पासवान, देवेंद्र पासवान, शैलेंद्र चौधरी, पुलिस यादव, वकील रजक आदि उपस्थित थे।

हर हाल में राज्य कर्मी का दर्जा लेकर रहेंगे : कंचन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार