विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान



रोहतास। लोजपा कार्यकत्र्ता विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। प्रदेश में लोजपा इस बार एक ताकतवर पार्टी बन कर उभरेगी। उक्त बाते प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष प्रिस राज ने स्थानीय बोलबम पैलेस में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।
उन्होंने कहा कि लोजपा कार्यकत्र्ता एनडीए द्वारा पांच साल में किए गए कार्य को जनता के बीच ले जाएं। गांव- गांव में सदस्यता अभियान चला कर संगठन को मजबूत करने में लग जाए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि बिहार में लोजपा 130 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने सभी सीटो का सीमांकन शुरू कर दिया है। मौके पर जिलाध्यक्ष रविशंकर सिंह, जनेश्वर पासवान, अजय चंद्रवंशी, रामजी पासवान , पुलिस राम ,लोजपा प्रभारी गाबरु सिंह, ,निहोरा पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।
कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने बताए आधुनिक खेती के गुर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार