अनाज का वितरण का करें सत्यापन : डीएम

जहानाबाद : जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक अनाज पहुंचाने और उपभोक्ताओं के बीच वितरण सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा के दौरान दिया है।

डीएम ने पदाधिकारियों को खाद्यान्न का सही वजन, उचित कीमत, उपभोक्ताओं में खाद्यान्न वितरण की स्थिति तथा गोदामों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सही माप-तौल एवं जन वितरण विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं को सही समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। डीएम ने पणन पदाधिकारियों को वजन में कमी की समस्या उत्पन्न होने पर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर वजन का सत्यापन करना जरूरी है। उन्होंने एजीएम को गोदामों का भौतिक निरीक्षण एवं संबंधित आधारभूत संरचना की देखभाल, खाद्यान्नों की सुरक्षा, समय-समय पर दवा का छिड़काव इत्यादि कार्यो का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उपभोक्ताओं को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने की समीक्षा की गई। जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही उपभोक्ताओं से सम्पर्क अभियान का बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा मिले फीडबैक के आधार पर सत्यापन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लोगों को खाद्यान्न मिल रहा है। डीएम ने कहा कि राशन कार्ड के कारण लोगों को खाद्यान्न मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अनाज की वजन में कमी पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीओ निवेदिता कुमारी,खाद्यान्न प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी अमलेंदु कुमार सिंह,जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू नाथ झा, उपसमाहर्ता धनंजय त्रिपाठी, पंकज घोष, मार्गन सिन्हा सहित कई पणन दाधिकारी उपस्थित थे।
एक सप्ताह में पूरा करें लंबित कार्य यह भी पढ़ें


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार