पूर्व मुखिया के घर चोरी

पूर्णिया। सोमवार की देर रात्रि चंपानगर ओपी क्षेत्र के कटहा गाव मे जगनी पंचायत के पूर्व मुखिया के घर में अज्ञात चोरों ने हजारों की संपत्ति उड़ा ले गए। चोर ने घर के दिवाल का ईट निकालकर घर के अंदर प्रवेश कर हजारों की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। घटना की सूचना पूर्व मुखिया विद्यासागर मंडल ने चम्पानगर ओपी को दी है। प्रभारी ओपी अध्यक्ष मो. नजमुल हसन ने पुलिस पदाधिकारी मो. शहनवाज खा को भेज घटना का जाच पडताल करवाया। पूर्व मुखिया बिधासागर मंडल ने बताया की घटना सोमवार की रात्रि करीब 2 बजे की है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार