नौवें दिन भी हड़ताल पर रहे शिक्षक, किया प्रदर्शन

गोपालगंज : समान काम समान वेतन सहित अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों की लगातार नौवें दिन भी हड़ताल जारी रही। मंगलवार को शिक्षकों ने कहीं प्रदर्शन तो कहीं धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान यह ऐलान किया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को उचकागांव प्रखंड मुख्यालय में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दाऊद अली, विजय प्रसाद, बैद्यनाथ यादव, कमलेश प्रसाद कुशवाहा, मनोज कुमार यादव, राजेश प्रसाद साह, सुरेश राम, सफीउद्दीन सिद्धकी सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। वहीं जिला मुख्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में बारिश के बीच नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता नीलमणि शाही ने कहा की सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों से वार्ता करें और हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल कर हड़ताल को समाप्त कराए। डॉक्टर सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगे संवैधानिक है और हमारा अधिकार है। रतिकांत शाह ने कहा शिक्षा मंत्री लगातार झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। किसी भी दमनात्मक करवाई से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहने का ऐलान किया। धरना देने वालों में राघवेंद्र मिश्र, अतुल चौबे, संतोष कुमार, नीरज राय, निलेश सिंह, देवेंद्र साहनी, विजय राय, विवेक राय, प्रतिभा तिवारी, आशा पाठक, किरण गुप्ता, मंजू कुमारी, विनीता गुप्ता सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार