गोपालगंज: सदर अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

सूबे के वित्तमंत्री सह उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया। इसमें गोपालगंज सदर अस्पताल को अपग्रेड कर अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किए जाने की घोषणा से लोग खुश हंै। 
#img#लोगों का कहना है कि बजट में कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य व पर्यावरण पर विशेष जोर दिया गया है। किसानों को सस्ती बिजली देने, मौसम के अनुकूल खेती,हर जिले में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने, ई-गवर्नेस, पर्यावरण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान और शिक्षा पर सबसे अधिक राशि खर्च करने की घोषणा को आम लोगों ने राज्य के विकास में बड़ा कदम बताया है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने बिहार बजट पर कुछ लोगों से बातचीत की। 
शिक्षाविद् अनिल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि  बजट में हर घर नल का जल और पक्की नली-गली पर विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य के सभी घरों तक पाइप से पानी पहुंचेगा। इससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नयी सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण पर जोर देना सराहनीय है। हरिओम फीड्स के दिलीप कुमार कहते हैं कि मौसम के अनुकूल कृषि पर जोर देने से किसानों का विकास होगा। फसलों का उत्पादन बढ़ेगा । इससे बाजार में महंगाई कम होगी। हमार राज्य कृषि प्रधान राज्य है।  किसानों को सस्ती बिजली देने व कृषि योजनाओं पर विशेष फोकस वाला बजट सराहनीय है। 
पहली बार ई-गवर्नेंस और पर्यावरण पर विशेष फोकस है। स्वच्छ व सुंदर पर्यावरण से ही सभी स्वस्थ्य रह सकेंगे। ई-गवर्नेस से ऑनलाइन कार्यों में  गति आएगी। स्वाथ्य विभाग का बजट बढ़ा कर 1937 करोड़ कर दिया गया है।  -डॉ. विशाल कुमार,नेत्र चिकित्सक 

अन्य समाचार