भाजपा मंडल कार्यसमिति का हुआ गठन

सहरसा। बुधवार को भाजपा कहरा ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। बैठक में कहरा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की घोषणा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ.आलोक रंजन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी बूथों पर शप्तऋषि का निर्माण करना है। जिला उपाध्यक्ष नमिता पाठक ने कहा कि प्रत्येक बूथ में महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाए। जिससे महिला मतदाताओं के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाया जा सकें। मंडल प्रभारी शिवभूषण सिंह ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो के तहत प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाकर समरस समाज की स्थापना करनी है। बैठक में ही पूर्व विधायक ने नव मनोनीत मंडल पदाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष अभिलाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को जिला महामंत्री अरूण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष खां, जिला प्रवक्ता राजेश गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी रंजीत चौधरी, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रिकी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत झा आदि ने संबोधित किया। गठित कार्य समिति में उपाध्यक्ष सुधा देवी, रंजीत पौद्दार, उमेश साह, विश्वनाथ मिश्र, सूरज, सुशील कुमार सिंह, त्रिवेणी देवी, महामंत्री इंदू साह, कुमार श्वेतांबर, मंत्री सुधांशु शेखर, रिकू देवी, ललिता देवी, कोषाध्यक्ष निर्मलचंद्र खां, प्रवक्ता अमर रंजन, अमित चौधरी, राजनंदन शामिल हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार