दिल्ली में दंगाइयों पर गोलीबारी में गढ़पुरा के युवक की मौत

गढ़पुरा, बेगूसराय। दिल्ली में पुलिस द्वारा दंगाइयों पर गोली चलाने एवं अश्रु गैस छोड़े जाने के दौरान गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के सोनमा वार्ड पांच निवासी सोगारथ पासवान के 15 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार की मौत इलाज के क्रम में गुरुवार की अलसुबह गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हो गई।

घटना के बारे में मृतक के पिता सोगारथ पासवान ने बताया कि वे उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में विगत छह वर्ष से परिवार के साथ रह रहे हैं और मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार की शाम तीन बजे छोटा पुत्र नितिन कुमार घर के लिए कुछ सामान की खरीदारी के लिए निकला था। कुछ ही दूरी पर वहां पुलिस द्वारा दंगाइयों पर गोली चलाई उक्त गोली का शिकार उनका पुत्र हो गया। नितिन के सिर में गंभीर जख्म होने के बाद वह गिर गया। जिसे पुलिस के जवानों ने उठाकर बगल के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए। वहां इमरजेंसी में डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। इधर जब नितिन काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन में वे निकले। आस-पड़ोस खोजबीन करते वे अचानक बगल के गुरु तेगबहादुर अस्पताल रात्रि करीब आठ बजे पहुंचे। जहां उन्हें पता चला एक लड़के का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। गुरुवार की अलसुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई। वह गोकुलपुरी में ही सरकारी विद्यालय के आठवीं वर्ग का छात्र था। वह भाई बहन मे सबसे छोटा था। बड़ा भाई गोविद पासवान और पिता वहीं मजदूरी करते हैं और परिवार का भरण पोषण करते हैं। वे लोग नितिन दिल्ली में एक किराए के मकान में रहता हैं।
बरातियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार