शादी के बाद मंडप से फरार हुई दुल्हन

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव में शादी के बाद एक दूल्हन मंडप से फरार हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की पहल पर पड़ोस की एक लड़की के साथ दूल्हे ने दोबारा शादी रचाई। शादी के मंडप से दूल्हन के फरार होने की घटना की चर्चा गुरुवार को पूरे दिन गांव में रही। बताया जाता है कि यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से एक युवक अपनी बारात लेकर मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव निवासी अमरनाथ कुशवाहा की पुत्री से शादी के लिए आयी थी। जहां शादी का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ हुआ। शादी के दौरान ही अचानक दूल्हन मंडप से फरार हो गई। दूल्हन के मंडल से फरार होने के बाद दूल्हा व बराती हंगामा करने लगे। जिसके बाद आसपास के लोगों की पहल पर दूल्हे की शादी पड़ोस के अर्जुन प्रसाद की पुत्री चिता कुमारी के साथ दोबारा कराई गई। शादी के बाद दूल्हा व बराती अपने वापस लौट गए। वही दूल्हन के मंडल से फरार होने की सूचना के बाद गांव में कई प्रकार की चर्चा लोग करते दिखे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार