आर्मी जवान के घर से विदेशी शराब बरामद, गिरफ्तार

किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव स्थित अपने घर से भाई के साथ हुआ गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में आर्मी जवान महेश यादव की है पोस्टिग, छुट्टी में आया था घर संवाद सूत्र, चानन (लखीसराय) : गुरुवार की दोपहर किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में किऊल थाना की पुलिस ने लाखोचक गांव में छापामारी करके नागेश्वर यादव के पुत्र आर्मी जवान महेश यादव को उसके घर से 36 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्मी जवान के भाई रंजीत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्मी जवान महेश यादव जम्मू कश्मीर में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। वे 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। छुट्टी बिता कर शुक्रवार को वापस ड्यूटी पर जाना था। लेकिन, एक दिन पहले ही गिरफ्तार होकर जेल चला गया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि छापामारी करने गए एसआइ रामेश्वर सिंह ने उन्हें बताया कि मद्य निषेध कंट्रोल पटना की सूचना पर आर्मी जवान महेश यादव के घर पर छापामारी की गई। इस दौरान घर की महिलाएं तरह-तरह का बहाने बनाते हुए शराब को ठिकाने लगाने लगी। पुलिस ने जब सघन जांच की तो मकान की छत पर रखे धान व सरसों के बोझा के नीचे बोरी में बंद विदेशी शराब की बोतलें मिली।
पीलर के 12 फीट गड्ढा में गिरा बच्चा, सुरक्षित निकाला गया यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार