मैट्रिक की परीक्षा देकर बहन की शादी में जुटा था प्रेम

जहानाबाद : घोसी थाना क्षेत्र के अलीगंज हाईस्कूल के समीप गुरुवार को तड़के दुर्घटना में मारे गए बेरथू निवासी प्रेम कुमार इसी साल मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुआ था। परीक्षा देने के बाद वह अपनी चचेरी बहन की शादी की तैयारी में लगा हुआ था। सोचा था कि शादी के बाद सगे संबंधियों के घर जाएंगे लेकिन बहन की डोली भी नहीं उठा सका। तिलक चढ़ाने के बाद घर पर शव पहुंचा।

घटना स्थल पर प्रेम के बगल में उसकी बाइक गिरी हुई थी। मां बेसुध पड़ी हुई थी। आसपास की महिलाएं जो वहां आई थी वे लोग उसे संभाल रही थी। पिता सुरेश पासवान का रो-रोकर हाल बुरा हो गया था। सुरेश के तीन बेटा प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर प्रेम रहता था। प्रेम चार भाईयों में सबसे छोटा था। पिता के अनुसार चाचा सोहन की बेटी की शादी में वह काफी सक्रिय था। शादी की हर तैयारी में वह चाचा को सहयोग कर रहा था। इधर सोहन का दामाद व हुलासगंज थाना क्षेत्र के बौरी निवासी टूटू बाहर में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। हाल के दिनों से वह घर आया हुआ था। दो दिन पहले साली की शादी में भाग लेने के लिए बेरथू ससुराल आया था। सदर अस्पताल में उसका शव पड़ा हुआ था। पत्नी संगीता रह रहकर बेसुध हो जा रही थी। उसके गांव से आई महिलाएं उसे संभालने में लगी हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। अस्पताल में जख्मी रवि के उपचार के साथ ही उसे पीएमसीएच ले जाने में लगे हुए थे। इस घटना के बाद सोहन के घर शादी की खुशी गम में बदल गया। उधर बेरथू तथा बौरी में मातम का माहौल कायम हो गया।
प्रतिवाद मार्च निकाल की शिक्षकों पर कार्रवाई की निदा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार