जारी रही शिक्षकों की हड़ताल, किया प्रदर्शन

गोपालगंज : समान काम समान वेतन सहित अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल गुरुवार को लगातार 11वें दिन भी जारी रही। इस बीच शिक्षकों ने सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में सरकर के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।

गुरुवार को विजयीपुर प्रखंड मुख्यालस में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने मांगों के समर्थन में धरना दिया। इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घमंड 2020 के विधानसभा चुनाव में चकनाचूर हो जाएगा। जिन शिक्षकों के भरोसे सरकार चलती है और जो चुनाव कराते हैं तथा बच्चों को शिक्षा देकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बनाते हैं । उनके साथ दोहरी नीति यह अब चलने वाली नहीं है। शिक्षकों ने कहा कि अब वह समय आ गया है शिक्षक मुख्यमंत्री के घमंड को चूर- चूर कर देंगे। इस मौके पर शिक्षक नेता तेज नारायण दुबे ने कहा कि इस बार की लड़ाई आर पार की है। जब तक समान काम का समान वेतन लागू नहीं होगा, हड़ताल समाप्त नहीं होगा। धरना को शिक्षक नेता विनोद सिंह, ब्रह्मचारी, सत्य प्रकाश, विश्वकर्मा सिंह, रामाश्रय यादव, दिलीप पाण्डेय, शक्ति कुमार गुप्ता, अमोद कुमार, दिनेश तिवारी, गजेंद्र राय, विनोद प्रजापति, रीता शर्मा, पुष्पा देवी, गीता सिंह, मंटू राय, उर्मिला देवी आदि ने भी संबोधित किया। उधर गुरुवार को उचकागांव प्रखंड मुख्यालय में कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दाऊद अली, विजय प्रसाद, बैद्यनाथ यादव, कमलेश प्रसाद कुशवाहा, मनोज कुमार यादव, राजेश प्रसाद साह, सुरेश राम, सफीउद्दीन सिद्धकी सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। उधर कटेया में भी हड़ताली शिक्षकों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। जिला मुख्यालय में भी नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता नीलमणि शाही ने कहा की सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों से वार्ता करें और हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल कर हड़ताल को समाप्त कराए। डॉक्टर सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगे संवैधानिक है और हमारा अधिकार है। रतिकांत शाह ने कहा शिक्षा मंत्री लगातार झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। किसी भी दमनात्मक करवाई से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहने का ऐलान किया। धरना देने वालों में राघवेंद्र मिश्र, अतुल चौबे, संतोष कुमार, नीरज राय, निलेश सिंह, देवेंद्र साहनी, विजय राय, विवेक राय, प्रतिभा तिवारी, आशा पाठक, किरण गुप्ता, मंजू कुमारी, विनीता गुप्ता सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
खैनी व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार