भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित

सहरसा। गुरुवार को स्थानीय रानी सती मंदिर में सोनवर्षा भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह बबन ने की।

बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि सोनबरसा मंडल पश्चिम के कुल 11 शक्ति केंद्रों के 92 बूथों पर सप्त ऋषि कमिटी बनाना है। 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बने इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर एकजुट हो कर काम करना है।बैठक में जिला महामंत्री दिनेश यादव, जिला प्रवक्ता अमीर राम, राजकुमार केडिया गुड्डू, युवा नेता मनीष कुमार, मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,अजेंद सिंह , संजय मेहता, सागर झा, महेश्वर ठाकुर, नीलूकमारी, सावित्री देवी, अश्विनी झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीर अभिमन्यु, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,पवन कुमार यादव, नवीन कुमार, पंकज झा, किसन साह, सदनकुमा, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ नवाह यज्ञ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार