बांसा में अवैध खनन करते चार गिरफ्तार



मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसा में अवैध खनन करते हुए चार लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पत्थर के अवैध खनन में लिप्त बांसा निवासी फैयाज अंसारी, राजेश साह, श्याम साह व करवंदिया के हीरामन राम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पहाड़ से पत्थर काट कर ले जा रहे थे। अवैध खनन को बंद कराने गश्त पर निकली मुफस्सिल पुलिस की टीम को यह सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रास्ते के निरीक्षण को निकली टीम को देख चारों लोग भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वे लोग काटे गए पत्थर को पटिया बनाने के लिए ले जा रहे थे। बताते चले कि प्रशासन इन दिनों पत्थर खदानों तक जाने वाले सभी रास्तों को बंद करने की रणनीति पर काम कर रही है। पिछले दिनों इसको ले डीएम पंकज दीक्षित की अध्यक्षता में पुलिस,वन और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर रणनीति भी बनाई गई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी अवैध खनन पर जिम्मेवार महकमा रोक लगाने में पूर्ण रुप से सफल नहीं हो पा रहा है।
बंगाल एकादस की टीम 3-1 से जीत कर फाइनल में यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार