राधा बाबा के चरण पादुका के साथ निकली प्रभातफेरी

अरवल। सदर प्रखंड क्षेत्र के फखरपुर गांव में जन्में महान संत राधा बाबा के 14वें प्राकट्य महोत्सव के छठे दिन उनके चित्र एवं उनके चरण पादुका के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान भक्तों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कथावाचक सुनील चतुर्वेदी ने प्रत्येक दिन की तरह हवन पूजा के बाद अपने प्रवचन के दौरान गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय की पूजा महान पूजा है। इस पूजा से गोवंश में वृद्धि होती है। सभी भक्तों को गायों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। गाय की सेवा से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने घरों में कृष्ण जन्मोत्सव, राम जन्मोत्सव करना चाहिए। घर में खाना बनाने के पहले गाय के लिए भी कम से कम एक मुट्ठी ज्यादा अन्न पकाना चाहिए ।पकाने के बाद सबसे पहले गाय को पक्का भोजन का अंश खिलाना चाहिए। प्रवचन के दौरान यज्ञ समिति सदस्य विधि व्यवस्था संभाले हुए थे।

एसपी ने किया पुलिस कर्मियों से रक्तदान का आग्रह यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार