सवारी वाहन की छत पर गिरने से वृद्ध की मौत

बेगूसराय : शुक्रवार की सुबह लोहियानगर ओपी क्षेत्र के मिलन चौक के समीप समीप सवारी वाहन की छत से गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता निवासी स्व. कन्नर साह के पुत्र 70 वर्षीय रामदेव साह के रूप में हुई है। सवारी वाहन परबत्ता से सिमरिया जा रही थी। वाहन पर सवार सभी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी कल्पना देवी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला वकील संघ की जमीन पर भूमि पूजन करने गए अधिवक्ताओं की पिटाई यह भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार सवारी वाहन यात्रियों से भरी थी, छत पर भी कई लोग सवार थे। मिलन चौक पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन के चालक द्वार अचानक ब्रेक लगाने से वाहन की छत पर बैठे वृद्ध सड़क पर गिर गए। स्वजनों समेत स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार प्रेषण तक पुलिस शव के अन्त्यपरीक्षण की तैयारी में जुटी है। बताते चलें कि इन दिनों प्रशासनिक सुस्ती के कारण यात्री वाहनों में ओवरलोडिग आम है। डीएम व एसपी के निर्देश के बाद भी यात्री वाहनों में हो रहे ओवरलोडिग रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से यात्री वाहनों में सफर करने वाले यात्री असुरक्षित यात्रा करने को विवश हैं।
ओपीध्यक्ष रहे घटना से अनभिज्ञ :
इस दुर्घटना में आश्चर्य की बात यह रही की घटना के घंटों बाद तक लोहियानगर ओपीध्यक्ष रामप्रताप पासवान को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। दुर्घटना सुबह करीब सात बजे की है और दिन के 11 बजे तक ओपीध्यक्ष ने इस संबंध में अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में ही रहने की बात कही है। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर थाने के थाना लेखक द्वारा उक्त जानकारी दी गई जिसके बाद लोहियानगर के दारोगा मेराज अहमद को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई।
संवेदनशील होकर निष्पादित करें भूमि विवाद के मामले : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार