कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ नवाह यज्ञ

सहरसा। दुर्गा स्थान गोलमा में शुक्रवार को नौ दिवसीय अखंड सीताराम नवाह यज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। स्थानीय लोगों ने भव्य कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया। बड़ी संख्या में लोगों ने कलश यात्रा के साथ दुर्गा स्थान से निकल कर भ्रमण करते यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कलश स्थापित किया। पंडित चंद्रकांत झा, ब्रह्मानारायण झा, श्यामल झा ने वेद मंत्रों के साथ कलश स्थापित करवाते सीताराम नवाह अष्टयाम प्रारंभ करवाया। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष पूर्व समिति सदस्य सुभाष सिंह, कोषाध्यक्ष बौकू पंडित ने बतया कि 28 फरवरी से प्रारंभ नवाह अष्टयाम 8 मार्च को संपन्न होगा। इस नवाह अष्टयाम के मुख्य यजमान ज्योतिंद्र सिंह व उनकी धर्म पत्नी इंदिरा सिंह हैं। कलश यात्रा में मुखिया रेखा देवी, सरपंच किरण देवी, सत्येंद्र सिंह गोपाल, अनिल सिंह, जवाहर सिंह, नवीन शंकर झा, पूर्व मुखिया कृष्णदेव पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे।

बदहाली को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार