नियोजित शिक्षकों ने प्रदर्शन कर दिया धरना, हड़ताल जारी

गोपालगंज : समान काम समान वेतन सहित अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल शनिवार र को भी जारी रही। इस बीच शिक्षकों ने जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालया में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान यह ऐलान किया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण सरकारी स्कूलों में शनिवार को भी पठन पाठन बाधित रहा। शनिवार को उचकागांव प्रखंड मुख्यालय में नियोजित शिक्षकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना पर बैठने वालों में कृष्णपाल सिंह, दाऊद अली, विजय प्रसाद, बैद्यनाथ यादव, कमलेश प्रसाद कुशवाहा, मनोज कुमार यादव, राजेश प्रसाद साह, सुरेश राम, सफीउद्दीन सिद्धकी सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। कटेया में भी हड़ताली शिक्षकों ने धरना दिया। जिला मुख्यालय में भी नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता नीलमणि शाही ने कहा की सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों से वार्ता करें और हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल कर हड़ताल को समाप्त कराए। डॉक्टर सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगे संवैधानिक है और हमारा अधिकार है। रतिकांत शाह ने कहा शिक्षा मंत्री लगातार झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। किसी भी दमनात्मक करवाई से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहने का ऐलान किया। धरना देने वालों में राघवेंद्र मिश्र, अतुल चौबे, संतोष कुमार, नीरज राय, निलेश सिंह, देवेंद्र साहनी, विजय राय, विवेक राय, प्रतिभा तिवारी, आशा पाठक, किरण गुप्ता, मंजू कुमारी, विनीता गुप्ता सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। बैकुंठपुर में भी नियोजित शिक्षकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। भोरे, पंचदेवरी, बरौली, थावे, कुचायकोट, सिधवलिया, फुलवरिया में भी शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान यह ऐलान किया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार